मुसीबत में फंसे अक्षय कुमार! वकील ने गृहमंत्री को खत लिखकर लगाया भारत के नक्शे के अपमान का आरोप

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सेल्फी' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। विवादों से दूर रहने वाले अक्षय कुमार लेकिन फिलहाल मुसीबत में पड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल, कई रिपोर्ट की मानें तो एक वकील ने अभिनेता अक्षय कुमार के खिलाफ जिले के एसपी और केंद्रीय गृहमंत्री को खत लिखा और उनके खिलाफ भारत के नक्शे का अपमान करने का आरोप लगाया है।
ऐसे में आप सोच रहे हैं कि, खिलाड़ी कुमार ने आखिर ऐसा क्या किया है कि शिकायत गृह मंत्री तक से कर दी गई है। यह एक विज्ञापन की वजह से हुआ है जिसके चलते अब अक्षय कुमार फिलहाल मुसीबत में पड़ते नजर आ रहे हैं। वकील वीरेंद्र पंजाबी ने अक्षय कुमार पर भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है
बता दें कि, पिछले दिनों अक्षय कुमार एक अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस का प्रचार करते नजर आए थे। जिसमें वो मूविंग ग्लोब के ऊपर चलते हुए दिख रहे थे और वीडियो में एक सीन ऐसा आता है जहां उनके पैर के नीचे भारत का मैप होता है। इसी विज्ञापन की वजह से अक्षय कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
अक्षय कुमार के सोशल मीडिया हैंडल पर भी यह वीडियो मौजूद है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा था- एंटरटेनर्स उत्तरी अमेरिका में 100 प्रतिशत शुद्ध देसी मनोरंजन लाने के लिए तैयार हैं। अपनी सीट बेल्ट बांध लें, हम मार्च में आ रहे हैं! इस वीडियो में दिशा पटानी, नोरा फतेही, मौनी रॉय और सोनम बाजवा भी नजर आ रहे थे।
हालांकि, वीडियो में अक्षय कुमार के पैरों के नीचे ही मैप में भारत आ गया और वो अब मुसीबत में पड़ते दिख रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास फिलहाल कई फिल्में हैं जिनमें वो व्यस्त हैं। जल्द ही उनकी फिल्म 'सेल्फी' रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अक्षय के साथ इमरान खान, नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल एक्टर की ओह माय गॉड-2 और बड़े मियां छोटे मियां 2 भी रिलीज हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications