अक्षय कुमार के बच्चन पांडे सेट पर लगी आग, कृति सैनन भी कर रही थीं शूटिंग, नहीं हुआ कोई हादसा
अक्षय कुमार और कृति सैनन की बच्चन पांडे, मार्च में रिलीज़ होनी है और फिल्म का कुछ पैच वर्क बचा था जिसकी शूटिंग चल रही थी। अक्षय कुमार और कृति सैनन सेट पर अपने पैच वर्क का काम निपटा रहे थे कि सेट पर आग लग गई। हालांकि, किसी को भी कोई नुकसान होता, इससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
अक्षय कुमार और कृति सैनन, हाउसफुल के बाद दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। बच्चन पांडे में उनकी जोड़ी देखने के लिए फैन्स उत्साहित हैं। सेट पर लगी आग के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ फैन्स ने ट्वीट कर जानकारी दी।

बात करें बच्चन पांडे की तो फिल्म में कृति सैनन के अलावा जैकलीन फर्नांडीज़ भी हैं जो इस समय 300 करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने रिश्ते को लेकर विवादों से घिरी हुई हैं। जैकलीन को कई फिल्मों से रिप्लेस करने की भी खबरें आ रही हैं क्योंकि उनके पास फिलहाल भारत छोड़कर जाने के आदेश नहीं हैं।

26 जनवरी को होनी थी रिलीज़
फरहाद सामजी के निर्देशन में बन रही, साजिद नाडियाडवाला की ये फिल्म 26 जनवरी 2022 को रिलीज़ होने वाली थी। माना जा रहा था कि फिल्म साउथ की फिल्म वीरम का रीमेक है लेकिन इसका कई बार खंडन किया गया। अब रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की ये फिल्म तमिल फिल्म जिगरथंडा का रीमेक है।

कोरियन फिल्म का रीमेक
जिगरथंडा एक तमिल एक्शन थ्रिलर थी जो एक स्ट्रगल कर रहे फिल्ममेकर (सिद्धार्थ) और एक गैंगस्टर (बॉबी सिम्हा) की कहानी है। फिल्ममेकर, एक अच्छा डायरेक्टर बनना चाहता है और इसलिए वो गैंगस्टरवाद पर एक फिल्म बनाने की सोचता है। जिगरथंडा भी एक साउथ कोरियन फिल्म अ डर्टी कार्निवाल से प्रेरित थी।

कई कलाकारों के साथ जुड़ा है नाम
बच्चन पांडे, जिगरथंडा से प्रेरित मानी जा रही है। फिल्म में कृति सैनन एक जर्नलिस्ट बनी हैं, जो डायरेक्टर बनना चाहती हैं और गैंगस्टरवाद पर फिल्म बनाना चाहती है। अपनी रिसर्च के लिए वो चुनती हैं अक्षय कुमार को। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, जैकलीन फर्नांडीज़ और अरशद वारसी भी सहयोगी भूमिकाओं में हैं।

पोस्टपोन होगी बच्चन पांडे?
जिगरथंडा ने कई राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए थे। देखना है कि अक्षय कुमार अब इस शानदार कहानी के साथ कितना इंसाफ करते हैं। फिल्म मार्च में रिलीज़ होनी है लेकिन कोरोना के हाल को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म भी पोस्टपोन हो जाएगी।

कृति सैनन के साथ फर्स्ट लुक
कृति सैनन के साथ फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक बाहर आ चुका है। फैन्स को उम्मीद है कि बच्चन पांडे, समय पर ही सिनेमाघरों में पहुंच जाए। 2022 में अक्षय कुमार की पांच फिल्में रिलीज़़ को तैयार हैं। वहीं कृति सैनन भी पांच फिल्मों में काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications