..................... अक्षय कुमार बच्चन पांडे नई रिलीज डेट और लुक Akshay Kumar look dangerous in Bachchan Pandey with new release date January 2021 - Hindi Filmibeat

खतरनाक लुक के साथ अक्षय कुमार ने किया 'बच्चन पांडे का ऐलान, जनवरी 2021 में धमाका !

साल 2020 क्रिसमस पर अक्षय कुमार की बच्चन पांडे अब रिलीज नहीं होगी। इसकी नई तारीख का ऐलान अक्षय कुमार ने ट्टीट के जरिए किया है। बच्चन पांडे अब सीधे साल 2021 के लिए बुक की गई है। अपने नए खतरनाक लुक के साथ अक्षय ने इसकी जानकारी दी है कि 22 जनवरी 2021 को ये फिल्म रिलीज की जाएगी।

अपने ट्टीट में अक्षय कुमार ने लिखा है कि आमिर खान हम सब दोस्त हैं। ये है बच्चन पांडे का नया लुक और नई रिलीज डेट। बता दें कि अक्षय कुमार के ट्टीट के कुछ समय पहले आमिर खान ने ट्टीट करके ये जानकारी दी थी कि कभी-कभी बातचीत से सब कुछ होता है।

Akshay Kumar

आग्रह के बाद फिल्म बच्चन पांडे की रिलीज डेट आगे बढ़ाने के लिए मेरे दोस्त अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला को धन्यवाद। इसी ट्टीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय ने बच्चन पांडे की नई तारीख की घोषणा की है। देखा जाए तो बच्चन पांडे और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के बीच साल 2020 की सबसे बड़ी और आखिरी टक्कर मानी जा रही थी।

लेकिन अब आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा क्रिसमस पर सोलो रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म हॅालीवुड मूवी फॅारेस्ट गंप का रीमेक है। आमिर खान के साथ करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। दूसरी तरफ बच्चन पांडे एक एक्शन कॅामेडी फिल्म है। अक्षय के इस नए खतरनाक लुक ने फिल्म को लेकर फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

बहरहाल, साल 2020 क्लैश के मामले में काफी दिलचस्प और तगड़ा होने वाला है..यहां देखिए..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X