अक्षय कुमार ने राधिका मदन के साथ शुरू की सुरराई पोट्रू रीमेक, सामने आया वीडियो और पोस्टर
अक्षय कुमार इस वक्त बेहद तेज़ गति के साथ नई फिल्में साईन कर रहे हैं और फटाफट उनकी शूटिंग शुरू करके खत्म भी कर रहे हैं। अब इस लाईन में अगली फिल्म है तमिल फिल्म सुरराई पोट्रू का हिंदी रीमेक। अक्षय कुमार ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और उन्होंने इसका एलान एक वीडियो के साथ किया है।
इस वीडियो में राधिका मदान, नारियल फोड़कर इस शुभ काम की शुरूआत करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में फिल्म की डायरेक्टर सुधा कंगारा भी दिखाई दीं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है और अक्षय कुमार ने फैन्स से नाम के सुझाव मांगे हैं।

सुधा कंगारा ने ही तमिल फिल्म को डायरेक्ट किया है जिसके हीरो थे सूर्या। सूर्या, सुरराई पोट्रू का हिंदी रीमेक प्रोड्यूस कर रहे हैं। सुरराई पोट्रू रीमेक के राईट्स सूर्या के पास हैं और वो इस फिल्म को बेहतरीन स्तर पर हिंदी में बनाना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने अक्षय कुमार को अप्रोच किया। अक्षय कुमार, मारा की मुख्य भूमिका में दिखने वाले हैं और इस फिल्म के लिए अभी से फैन्स काफी उत्साहित हो चुके हैं।

नहीं थे पहली पसंद
सुरराई पोट्रू रीमेक के लिए पहले शाहिद कपूर का नाम चर्चा में था। शाहिद कपूर के अलावा फिल्म के लिए अजय देवगन, ऋतिक रोशन और जॉन अब्राहम का नाम भी चर्चा में था। अजय देवगन और जॉन अब्राहम दोनों ही आजकल देशभक्ति ट्रेंड फॉलो करते हुए फैन्स का दिल लगातार जीत रहे थे। जहां बाकी स्टार्स ने फिल्म में ज़्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई वहीं शाहिद कपूर ने इतनी ज़्यादा फीस मांगी कि मेकर्स ने उस फीस को अक्षय कुमार पर इनवेस्ट करना बेहतर समझा।

गोपीनाथ भारत की कहानी
सुरराई पोट्रू एक एयरफोर्स ऑफिसर गोपीनाथ की कहानी है। गोपीनाथ भारत की इकलौती किफायती एयरलाइन्स Simplify Deccan के मालिक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जैसलमेर में बच्चन पांडे की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार से मिलने 15 - 20 प्रोड्यूसर्स पहुंचे थे। उसके बाद से अक्षय कुमार लगभग 10 - 12 फिल्मों के लिए हामी भर चुके थे जिनमें से कुछ की आधिकारिक पुष्टि बाकी थी। सुरराई पोट्रू भी उन्हीं फिल्मों में से एक थी।

रिलीज़ को तैयार फिल्में
इस साल अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर शुरूआत की है बच्चन पांडे। हालांकि ये होली रिलीज़ द कश्मीर फाइल्स के तूफान के आगे ढेर हो चुकी है। लेकिन साल में अक्षय कुमार की तीन फिल्में रिलीज़ को बाकी हैं। पहली है पृथ्वीराज जो जून में रिलीज़ होगी। इसके बाद 15 अगस्त पर रक्षाबंधन और दिवाली पर राम सेतु।

जागरूक आदमी की भूमिका में परफेक्ट
गौरतलब है कि अक्षय कुमार, एक ज़िम्मेदार देशभक्त आम आदमी की भूमिका निभाते हुए अपनी परफेक्ट इमेज बना चुके हैं। अक्षय कुमार अपने देशभक्ति अवतार में करोड़ों की कमाई कर चुकी हैं। हालांकि, इनमें वो फिल्में भी शामिल हैं जहां अक्षय सीधा किसी मिशन पर ना जाकर, एक आम आदमी की तरह देश को बेहतर बनाने के मिशन में भी जुटे। इनमें जहां बेबी, हॉलीडे जैसी फिल्में शामिल हैं तो पैडमैन और मिशन मंगल जैसी भी।

देशभक्ति के नाम पर करोड़ों की कमाई
हॉलीडे से लेकर मिशन मंगल तक अक्षय कुमार ने देशभक्ति पिछले दशक में हॉलीडे, बेबी, एयरलिफ्ट, गोल्ड, रूस्तम, केसरी और मिशन मंगल के साथ लगभग 802 करोड़ की कमाई की है। वहीं अक्षय कुमार ने देश के प्रति जागरूक आम आदमी की भूमिका निभाकर गब्बर इज़ बैक, टॉयलेट - एक प्रेम कथा और पैडमैन के साथ 390 करोड़ की कमाई कर चुके हैं।

सूरराई पोट्रू में भी देशभक्ति एंगल
सूररई पोट्रू में भी अक्षय कुमार अपने इसी देशभक्ति अवतार के ही साथ खेलते हुए, अपने देशभक्ति बॉक्स ऑफिस में इज़ाफा कर सकते हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो बेल बॉटम, राम सेतु और सूर्यवंशी के साथ अक्षय कुमार सभी में अक्षय कुमार अपने देशभक्ति अवतार के साथ ही खेलते हुए नज़र आएंगे।वहीं सूर्यवंशी का तो जब से एलान हुआ है तब से ही इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है।

बढ़ा चुके हैं फीस
अक्षय कुमार कोरोना काल में ही अपनी फीस बढ़ा चुके थे और वो हर फिल्म के लिए 100 - 120 करोड़ तक रूपये चार्ज कर रहे थे। लॉकडाउन खुलने के बाद 2021 के पिछले चार महीनों में तीन फिल्मों का काम पूरा कर लिया और एक बार फिर से फीस बढ़ाई। अक्षय कुमार अब हर फिल्म के लिए 150 - 160 करोड़ रूपये तक चार्ज कर रहे हैं। अक्षय 45 - 50 दिन में इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











