..................... अक्षय कुमार- कियारा आडवाणी की फिल्म लक्ष्मी बम का गाना बुर्ज खलीफा कल होगा रिलीज | Akshay Kumar- Kiara Advani's Laxmmi Bomb song Burj Khalifa to release tomorrow - Hindi Filmibeat

लक्ष्मी बम: अक्षय कुमार- कियारा आडवाणी स्टारर गाना 'बुर्ज खलीफा' कल होगा रिलीज, biggest पार्टी एंथम

अक्षय कुमार और कियाराय आडवाणी अभिनीत फिल्म 'लक्ष्मी बम' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। वहीं, अब एक- एक कर फिल्म के गानों को सामने लाया जाएगा। कल यानि की 18 अक्टूबर को फिल्म का पहला गाना 'बुर्ज खलीफा' रिलीज किया जाएगा। इसे एक धमाकेदार पार्टी सांग बताया जा रहा है। फिल्म 9 नवंबर को देशभर में डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होने वाली है।

इस गाने को कंपोज किया है और साथ ही आवाज भी दी है.. शशि और डीजे खुशी ने। लिरिक्स हैं गगन आहूजा के। इस गाने की झलक फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया था, लिहाजा फैंस के बीच इसे लेकर खासा क्रेज है।

Laxmmi Bomb

अक्षय कुमार ने गाने का टीजर शेयर करते हुए लिखा- Get ready for the first and biggest party anthem of the year tomorrow, #BurjKhalifa Song out tomorrow..

बता दें, लक्ष्मी एक हॉरर- कॉमेडी है, जिसका निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया है। फिल्म के ट्रेलर को पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। यह हिट तमिल फिल्म 'कंचना' की हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म में अभिनय करने वाले राघव लॉरेंस लक्ष्मी बम का निर्देशन कर रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर में कहानी की छोटी सी झलक मिली, साथ ही गाने और कुछ मुख्य डायलॉग्स भी ट्रेलर में डाले गए हैं। 'लक्ष्मी बम' में अक्षय पहली बार एक ट्रांसजेंडर के रोल में दिखायी दे रहे हैं। इस साल रिलीज होने वाली यह अक्षय कुमार की पहली फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X