अब खतरों के खिलाड़ी खेलेंगे अपनी बेटी संग

अक्षय ने जहां एक ओर मीडिया से बात करते हुए ये कहा है कि उनकी बेटी उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना और मां पर गई है वहीं उन्होंने अपनी बेटी को पहली बार अपनी गोद में लेने की खुशी भी बांटी है। अक्षय ने ट्विटर पर लिखा है "अपनी पहली बार बेटी को गोद में उठाने से बड़ी खुशी और कोई नहीं है। काश की मैं और बेहतर तरीके से बता पाता कि मैं इस वक्त कितना खुश हूं लेकिन मेरे पास इस वक्त शब्द ही नहीं है। मैं आप सभी को इस मौके पर अपने प्यार देने के लिए धन्यवाद करता हूं। गर्वित पिता।"
इससे पहले भी अक्षय कुमार पिता बनने की खुशी को महसूस कर चुके हैं। उस वक्त उनके घर में बेटे आरव का जन्म हुआ था। लेकिन इस बार अक्षय पहले से भी ज्यादा खुश हैं क्योंकि उनके घर साक्षात लक्ष्मी पधारी हैं। फिल्हाल अक्षय अपनी फिल्म ओह माइ गॉड के प्रमोश में व्यस्त हैं और साथ ही अपनी बेटी के संग खेलने में भी। अभी तक तो अक्षय सिर्फ खतरों के साथ ही खेलते थे लेकिन अब अक्षय खेलेंगे अपनी नन्हीं बिटिया संग। हो सकता है कि ओह माई गॉड के बाद अक्षय कुछ समय का ब्रेक भी ले लें ताकि वो अपनी बेटी और अपनी पत्नी के साथ और वक्त गुज़ार सकें।
अब हर किसी को अक्षय की 'ओह माइ गॉड' का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि हो सकता है कि अक्षय की बेटी उनके लिए लकी साबित हो और जोकर के बाद उनकी ये फिल्म हिट हो जाए। फिल्हाल तो सभी को यही आशा है कि अक्षय की बेटी उनके लिये लकी साबित होंगी।


Click it and Unblock the Notifications











