खिलाड़ी 786 कहलाएंगे अक्षय कुमार
करीब एक दशक बाद अपनी खिलाड़ी सिरीज पर लौट रहे एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म खिलाड़ी 786 पर काम कर रहे हैं। अक्की कहते हैं कि एक बार फिर से खिलाड़ी फिल्म की सीरिज के लिए काम करने पर ऐसा लग रहा है कि जैसे मैं अपने पुराने समय में लौट आया हूं।
उन्होंने आखिरी बार 12 साल पहले साल 2000 में खिलाड़ी 420 में काम किया था। अक्षय के अनुसार, खिलाड़ी मेरे लिए एक उपलब्धि है। जहां भी मैं जाता हूं लोग मुझे इसी नाम से पुकारते हैं। मुझे हमेशा बॉलीवुड का खिलाड़ी कहा जाता है।
अपनी फिल्म के बारे में खिलाड़ी अक्षय ने कहा, कि खिलाड़ी 786 एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन आशीष आर मोहन कर रहे हैं और इसमें इलीना डिक्रूज, परेश रावल और हिमेश रेशमिया अभिनय करेंगे। उन्होंने कहा, 12 साल से मैंने इस तरह की फिल्म नहीं की। मुझे लगता है कि यह किरदार मेरे लिए ही लिखा गया था।
एक बार फिर से मैं फिर से इस तरह की एक्शन फिल्म के लिए काम करते हुए खुश हूं। अक्षय कुमार ने इससे पहले खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, खिलाडि़यों का खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी और खिलाड़ी 420 जैसी फिल्में की हैं। खिलाड़ी 786 इस साल की दिवाली पर पर्दे पर रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications