अक्षय कुमार की 'बिग बजट' फिल्म.. 2019 रिलीज.. तगड़ा होगा एक्शन.. DETAILS

By Neeti

अक्षय कुमार के पास फिलहाल फिल्मों की लाइन लगी है.. और सभी फिल्में एक दूसरे से काफी अलग हैं। 2018 में जहां उनकी तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वहीं, 2019 के धमाकेदार शुरुआत की भी तैयारी शुरु हो चुकी है।

ना सलमान.. ना अक्षय कुमार.. 280 करोड़ के साथ ये बने BOX OFFICE किंग!

अक्षय कुमार और करण जौहर दोनों एक साथ मिलकर एक धमाकेदार फिल्म का निर्माण करने वाले हैं- जिसका नाम होगा केसरी। ये फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस की जा रही है। फिल्म 2019 होली पर रिलीज होगी।

Akshay Kumar

ये फिल्म सारागढ़ी में हुई लड़ाई पर आधारित है जिसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। ताजा खबरों की मानें तो, फिल्म के लिए हॉलीवुड एक्शन कोरियोग्राफर Lawrence Woodward को अप्रोच किया गया है.. जिन्होंने ऑस्कर विनिंग फिल्मों Mad Max: Fury Road और Moulin Rouge में एक्शन सीन्स दिये हैं।

सूत्रों के अनुसार, फिल्म के मेकर्स ने लॉरेंस से मुलाकात भी कर ली है। दिसंबर से अक्षय कुमार उनके अंडर कड़ी ट्रेनिंग लेने वाले हैं। बता दें, फिल्म में काफी तगड़ा एक्शन होने वाला है। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2018 से शुरु कर दी जाएगी।

अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए तलवारबाज़ी और दूसरे युद्ध के तरीके भी सीखने वाले हैं। शूटिंग मुंबई में शुरु होगी.. फिर सतारा के एक जिले में.. जहां काफी बड़ा सेट तैयार किया जा रहा है। और अंतिम शेड्यूल हिमाचल प्रदेश के स्पीति घाटी में होगी।

यहां जानें क्या थी सारागढ़ी के युद्ध की कहानी-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X