'केसरी' एडवांस बुकिंग रिपोर्ट- अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग फाइनल
अक्षय कुमार- परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म केसरी गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने वाली है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है। फिल्म को समीक्षकों ने काफी पसंद किया है। वहीं, दर्शकों के बीच भी फिल्म को लेकर बेसब्री बनी हुई है।
अक्षय कुमार की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है। वह भी जब फिल्म देशभक्ति के रंग के लिपटी हो तो बात कुछ और ही होती है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि इस होली अक्षय अपने फैंस को सिनेमाघर तक खिंचने में जरूर सफल होंगे।

ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म 18 करोड़ तक की ओपनिंग करेगी। जबकि वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में और इज़ाफा देखने मिलेगा। अपने पहले वीकेंड पर ही फिल्म 70 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। अक्षय कुमार के फिल्मों की सिंगल स्क्रीन पर अच्छी डिमांड होती है। पहले वीकेंड तक ज्यादातर शोज हाउसफुल होंगे।
यहां जानें बड़े शहरों में रेस 3 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications