Akshay Kumar ने किया अगले प्रोजेक्ट का इतना जानदार अनाउंसमेंट, वीडियो देख चकरा गए फैन्स

अक्षय कुमार एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं और अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट के साथ तहलका ही मचा दिया है। अक्षय कुमार [Akshay Kumar] के इस अनाउंसमेंट ने फैन्स का सर चकरा दिया है। दरअसल, अक्षय कुमार ने सबको केवल चिढ़ा कर, उत्साहित कर बात अधूरी छोड़ दी।
अक्षय कुमार ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो ये कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि बहुत ही जल्दी वो कुछ नया करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार ने ये भी कहा कि वो बताएंगे जल्दी ही कि क्या करने जा रहे हैं। अब जब से अक्षय ने ये अनाउंसमेंट किया है, फैन्स लगातार कयास लगा रहे हैं कि वो क्या करने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि राम सेतु के फ्लॉप होने के बाद अक्षय कुमार ना ही हताश हुए हैं और ना ही निराश। बल्कि, वो अपने करियर की दिशा बदलने में लग गए हैं और लगातार कॉमेडी फिल्में साइन कर रहे हैं। यानि कि कुछ वक्त तक अक्षय कुमार अब केवल उसी विधा पर धुरी जमाएंगे जिसने उन्हें रातों रात बॉक्स ऑफिस स्टार बनाया था।
लेकिन अब फैन्स की उत्सुकता ये जानने में है कि आखिर अक्षय कुमार क्या नया करने वाले हैं। ज़्यादातर फैन्स कयास लगा रहे हैं कि अक्षय का ये अनाउंसमेंट, बिज़नेस से जुड़ा है। यानि कि या तो वो प्रोडक्शन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उतर सकते हैं या फिर वो अपनी मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग को बिज़नेस का रूप दे सकते हैं। या फिर अक्षय किसी और बिज़नेस के साथ जुड़ सकते हैं।
वहीं कुछ फैन्स का ये भी कयास है कि चूंकि अक्षय कुमार लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं, इसलिए कुछ समय का ब्रेक लेकर वो भी डायरेक्शन के क्षेत्र में उतर सकते हैं। पर इसे केवल फैन्स की कल्पना ही कहा जा सकता है। अक्षय क्या करने वाले हैं, इसका खुलासा, वो अपने सोशल मीडिया पर कुछ समय बाद करने का वादा कर चुके हैं। तो सब्र का फल क्या होगा, ये तो कुछ समय बाद ही पता चलेगा। लेकिन फिलहाल सब्र रखने के अलावा और कोई चारा नहीं है।
काम की बात करें तो अक्षय कुमार को बॉक्स ऑफिस पर एक हिट फिल्म दिए एक साल से ऊपर हो गया। उनकी आखिरी हिट फिल्म थी सूर्यवंशी को 5 नवंबर 2021 को रिलीज़ हुई थी। इसके बाद से साल में चार हिट फिल्में देने वाले अक्षय कुमार, 2022 में चार सुपरफ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। लेकिन उनकी झोली फिल्मों से भरी हुई है।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों में सेल्फी, सुरराई पोट्रू रीमेक और ओह माय गॉड तैयार है। इसके अलावा उनका नाम ढेरों फिल्मों से जोड़ा जा रहा है। वहीं अक्षय जल्दी ही टाईगर श्रॉफ के साथ बड़े मियां छोटे मियां पर काम करना शुरू करने जा रहे हैं।
Kuchh naya karne mein jo mazza hai uski baat hi kuchh aur hai.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 9, 2022
More on this soon… pic.twitter.com/v2FoP2HjGY


Click it and Unblock the Notifications












