Richa Chadha Controversy: सेना पर विवादित कमेंट ऋचा को पड़ा महंगा, अक्षय के बाद इस स्टार ने लताड़ा

kay kay menon, richa chadha

Recommended Video

Richa Chadha के सेना और गलवान पर Tweet से बवाल, अब एक्ट्रेस को मांगनी पड़ी माफी | FilmiBeat

ऋचा चड्ढा का गलवान और भारतीय सेना पर एक ट्वीट करना काफी खबरों में है और एक के बाद एक सितारे भी उनको खरी खोटी सुनाने में पीछे नहीं रह रहे हैं। इस वक्त अभिनेता के के मेनन ने उनके इस पोस्ट पर ट्वीट करते हुए नाराजगी जाहिर की है। उनका पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। जी हां, उन्होने कहा है कि, कम से कम लोग भारतीय सेना के शौर्य के प्रति 'प्यार, सम्मान और आभार' तो कर ही सकते हैं।

के के मेनन काफी कम इस तरह से सामने आते हैं लेकिन उनके इस ट्वीट की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। के के मेनन ने लिखा है, ''वर्दी में हमारे बहादुर पुरुष और महिलाओं ने हमारे देश के हर एक नागरिक को सुरक्षित रखने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी!

कम से कम हम इतना तो कर ही सकते हैं कि ऐसी वीरता के प्रति अपने दिल में प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता देखें! #जय हिन्द! वंदे मातरम !!'' के के मेनन के इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं।

दरअसल ऋचा चड्ढा ने जिस तरह से गलवान वाले ट्वीट के साथ रिएक्ट किया था लोगों को लगा था कि उन्होने देश के लिए शहीद होने वाले सैनिकों का मजाक बनाया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर वो बुरी तरह से ट्रोल हो रहीं हैं।

अब ऋचा चड्ढा के साथ साथ उनकी फिल्मों को लेकर भी लोग ट्वीट कर रहे हैं और ऐसी मांग कर रहे हैं कि उनका बहिष्कार होना चाहिए। बीती रात से ही ट्विटर पर फुकरे 3 को बायकॉट करने की मांग हो रही है। ऋचा चड्ढा के साथ साथ अली फजल भी बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X