..................... Akshay Kumar Katrina Kaif to recreate Tip Tip Barsa Paani for Sooryavanshi - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ का सुपर सेक्सी सूर्यवंशी गाना, ये रही पहली झलक

By Staff

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ काफी सालों बाद रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी के साथ बड़े परदे पर एक साथ वापसी कर रहे हैं। अब खबर है कि फिल्म के लिए अक्षय और कैटरीना 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म मोहरा का गाना टिप टिप बरसा पानी वापस से शूट करते हुए नज़र आएंगे। रोहित शेट्टी ने इससे पहले भी गोलमाल के लिए नींद चुराई मेरी और सिंबा के लिए आंख मारे रिक्रिएट किया है।

लेकिन दिलचस्प बात ये है कि ओरिजिनल गाने में जहां अक्षय कुमार और रवीना टंडन आग बरसा रहे थे वहीं अब इस बार अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ आग बरसाएंगे। उससे भी ज़्यादा दिलचस्प बात ये है कि अक्षय और कैटरीना इससे पहले गले लग जा नाम के गाने में कुछ ऐसा कर चुकी हैं। कैटरीना का पूरा लुक टिप टिप से Inspired था।

akshay-kumar-katrina-kaif-to-recreate-tip-tip-barsa-paani-for-sooryavanshi

अब देखना है कि इस गाने में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ क्या अलग करते दिखाई देंगे। फिल्म में अक्षय कुमार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं कैटरीना कैफ के किरदार पर ज़्यादा डीटेल्स अभी बाहर नहीं आई हैं। लेकिन अब अगर टिप टिप बरसा पानी की बात हो रही है तो अक्षय - कैटरीना की केमिस्ट्री की झलक पहले ही मिल चुकी है।

आईए आपको दिखाते हैं बॉलीवुड के कुछ बेस्ट Rain Songs -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X