अक्षय कुमार - कैटरीना कैफ के टिप टिप बरसा पानी से लगी आग, करोड़ों में मिल चुके हैं व्यूज़,टीज़र से बना रिकॉर्ड

आखिरकार, सूर्यवंशी का वो तोहफा आ चुका है जिसका सबको कब से इंतज़ार था। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के सुपरहॉट गाने टिप टिप बरसा पानी का। माना जा रहा था कि रोहित शेट्टी इसी गाने के साथ सूर्यवंशी का प्रमोशन शुरू करेंगे लेकिन रोहित शेट्टी ने ये गाना बड़े परदे के लिए बचाकर रखा था।

अब फिल्म रिलीज़ होने के बाद पूरा का पूरा गाना लीक हो चुका था जिसके बाद अक्षय कुमार ने गाने का टीज़र शेयर किया और आज पूरा गाना दिखाने का वादा किया है।

akshay-kumar-katrina-kaif-sooryvanshi-song-tip-tip-barsa-pani-is-a-rage-creates-record-on-youtube

गाने के टीज़र पर ही फैन्स फिदा हो चुके हैं और अब तक इस टीज़र को करोड़ों व्यूज़ मिल चुके हैं। शेयर होने के एक घंटे के अंदर ही इस टीज़र पर 1.1 मिलियन व्यूज़ थे। पहले भी इस गाने को जिसने भी देखा था उसका मानना था कि ये गाना ओरिजिनल से बेहतर बन पड़ा है। फैन्स ने भी टिप टिप की जमकर तारीफें की हैं।

क्या केमिस्ट्री है उफ्फ

क्या केमिस्ट्री है उफ्फ

जिस तरह से टिप टिप बरसा पानी, फिल्म से भी ज़्यादा लोगों को उत्साहित कर रहा है, ये देखना भी पागलपन ही है। लेकिन हो भी क्यों ना, कैटरीना कैफ इतने समय बाद अपने जानलेवा डांस के साथ वापस आ रही हैं। उनके शानदार एक्सप्रेशन और अक्षय कुमार के साथ उनकी कातिलाना केमिस्ट्री, उफ्फ।

बस इंतज़ार

बस इंतज़ार

फैन्स लगातार टीज़र को देख देख कर ही दिल भर ले रहे हैं और बस पूरे गाने के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं।

कैटरीना - अक्षय की जोड़ी

कैटरीना - अक्षय की जोड़ी

उफ्फ, मैं ज़रा फिर से एक बार सांस ले लूं। कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार एक बार फिर से अपनी शानदार केमिस्ट्री दिखाने को तैयार हैं।

टूट रहे हैं रिकॉर्ड

टूट रहे हैं रिकॉर्ड

कुछ फैन्स ने ये भी बताया कि ये गाना अभी से ही यूट्यूब पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए जा रहा है। आखिरकार ये 90 के दशक का सबसे सुपरहिट गाना है।

क्यों आखिर क्यों?

क्यों आखिर क्यों?

हालांकि, फिल्म देखने के दौरान ही कई फैन्स ने टिप टिप बरसा पानी के बारे में बात की और ये बातें अच्छी नहीं थीं। एक फैन ने लिखा - इस गाने को देख कर मैं बहुत असहज महसूस कर रहा हूं।

3 मिनट खराब हो गए

3 मिनट खराब हो गए

एक और यूज़र ने इस गाने के बेकार बताते हुए लिखा - मैंने अभी अभी ये फिल्म देखी है और टिप टिप बरसा पानी, किसी भी रोहित शेट्टी फिल्म का अभी तक का सबसे गैर ज़रूरी गाना था। खासतौर से सूर्यवंशी जैसी एक फिल्म में। मुझे शर्मिंदगी हो रही थी। एक तो इसका डांस बहुत ही बकवास है। मेरी बहन तक ने कहा कि इनके बीच कोई केमिस्ट्री नहीं दिख रही है। फिल्म के वो तीन मिनट जिन्होंने मुझे बुरी तरह निराश किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X