अक्षय कुमार- कैटरीना कैफ की 'सूर्यवंशी' को मिला यूए सर्टिफिकेट, जीरो कट के साथ पास हुई फिल्म
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सूर्यवंशी' दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म सेंसर बोर्ड से ज़ीरो कट्स के साथ पास हो चुकी है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया गया है।
बता दें, ये फिल्म देशभर में 3200 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। लगभग डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म का प्रमोशन भी शुरु किया जा चुका है। 21 अक्टूबर को फिल्म का पहला गाना 'आइला रे' रिलीज किया जाएगा, जिसमें अक्षय के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह भी दिखेंगे।

कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। सूर्यवंशी 2020 मार्च को ही रिलीज होने वाली थी। टलते टलते फिल्म की दोबारा रिलीज अप्रैल 2021 को फाइनल की गई थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्म फिर से टल गई। अब आखिरकार फिल्म थियेटर्स में आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications