..................... Akshay Kumar- Katrina Kaif's Sooryavanshi advance booking started, opened on strong note | अक्षय कुमार- कैटरीना कैफ स्टारर 'सूर्यवंशी' की एडवांस बुकिंग शुरू, जोरदार शुरुआत- रिपोर्ट - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार- कैटरीना कैफ स्टारर 'सूर्यवंशी' की एडवांस बुकिंग शुरू, जोरदार शुरुआत- रिपोर्ट

By Filmibeat Desk

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। उससे पहले कलकत्ता, मुंबई समेत कुछ मुख्य शहरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू की जा चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के एडवांस बुकिंग की शुरुआत काफी जबरदस्त रही है।

कोई शक नहीं कि सूर्यवंशी इस समय की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म कोरोना की वजह से लगभग डेढ़ साल से पोस्टपोन होने के बाद अब रिलीज हो रही है। फिल्म सेंसर बोर्ड से ज़ीरो कट्स के साथ पास हो चुकी है। इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया गया है।

sooryavanshi-advance-booking

बता दें, फिलहाल देशभर में सिनेमाघर 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ चल रहे हैं। जाहिर है इससे फिल्म की कमाई तो प्रभावित होगी ही। लेकिन यह लॉकडाउन के बाद रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म है। लिहाजा, सूर्यवंशी को लेकर अच्छे रिस्पांस की उम्मीद है। 18 महीनों के बाद सिनेमाघर खुल रहे हैं, जिस वजह से यह फिल्म को गेम- चेंजर साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X