अक्षय कुमार- करीना कपूर का 10 Year Challenge, नई फिल्म की शुरुआत के साथ, देंखे PIC
अक्षय कुमार और करीना कपूर खान ने अपनी आगामी फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग शुरु कर दी है। दोनों सितारों ने एक तस्वीर के साथ इसकी घोषणा की है। इस तस्वीर में अक्षय- करीना की 10 साल पुरानी तस्वीर के साथ आज की तस्वीर दिखाई गई। धर्मा प्रोडक्शन तले बन रही यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं।
अक्षय ने यह तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, '2009 से 2019 तक.. गुड न्यूज़ यह है कि इतने दिनों में ज्यादा कुछ बदला नहीं #10YearChallenge.' बता दें, अक्षय कुमार और करीना कपूर इससे पहले अजनबी, टशन, कमबख्त इश्क, ऐतराज़, तलाश, बेवफा, गब्बर इज बैक जैसी फिल्मों में नजर आए हैं।

बहरहाल, गुड न्यूज में अक्षय- करीना के साथ बाकी दो मुख्य कलाकार हैं दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी, जिन्होंने 2018 नवंबर से ही शूटिंग शुरु कर दी थी। जहां दिलजीत और कियारा की जोड़ी पहली बार बनी है.. वहीं, अक्षय- करीना भी 10 साल के बाद वापस आ रहे हैं।
गुड न्यूज़ दो कपल की कहानी है और सरोगेसी के इर्द गिर्द बुनी गई है। फिल्म में करीना- अक्षय फिल्म में ऐसे कपल हैं, जो शादीशुदा हैं, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं है। यह एक कॉमेडी- ड्रामा है। फिल्म शादीशुदा कपल्स की दिक्कतों पर फोकस करेगी, उम्र के दो अलग पड़ाव पर पहुंच चुके दो कपल्स के साथ।


Click it and Unblock the Notifications











