BOOKED: अक्षय कुमार का ब्लॉकबस्टर 2019 - होली, दीवाली के बाद क्रिसमस भी किया लॉक
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनने जा रही राज मेहता की रिश्तों पर लिखी गई एक शानदार ड्रामा की कास्ट फाइनल हो चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार - करीना कपूर और दिलजीत दोसान्जह - कियारा आडवाणी दो शादीशुदा जोड़ों के किरदार में दिखेंगे। फिल्म शादी और रिश्तों पर ही पूरी तरह निर्भर होगी और इसका सेटअप दिल्ली में होगा।
ये फिल्म इस साल नवंबर में फ्लोर पर जा रही है और माना जा रहा है कि अगले साल के अंत में रिलीज़ होगी। अब साल का अंत यानि कि दीवाली या क्रिसमस। अक्षय कुमार अगली दीवाली, यानि कि 2019 में हाउसफुल 4 का धमाका करने जा रहे हैं और होली पर केसरी का। ऐसे में देखना है कि ये फिल्म कौन सा त्योहार बुक करती है।

अगर साल के अंत में ये फिल्म क्रिसमस की बुकिंग कर सकती है। लेकिन ऐसा करने के लिए अक्षय कुमार को हो सकता है कि एक बार फिर शाहरूख खान से भिड़ना पड़े क्योंकि सूत्रों की मानें तो शाहरूख खान सैल्यूट के लिए अगला क्रिसमस बुक कर सकते हैं जो कि फिलहाल खाली है।
[2020 का सबसे बड़ा धमाका, खानदार ब्लॉकबस्टर के साथ]
वहीं करण जौहर की इस फिल्म की बात करें तो राज मेहता इस फिल्म से अपना डायरेक्शन डेब्यू करने जा रहे हैं। पहले फिल्म के लिए राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर का नाम चर्चा में था लेकिन अब फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल हो चुकी है। आधिकारिक घोषणा भी जल्द ही हो जाएगी।
वैसे जानिए बॉलीवुड की सबसे दिलचस्प मल्टीस्टारर फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











