OMG जैसी फिल्‍म बनायेंगे अक्षय कुमार और करन जौहर

By Ajay Mohan

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्‍द ही करन जौहर के साथ फिल्‍म बनाने जा रहे हैं। फिल्‍म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन हां फिल्‍म ओह माई गॉड यानी ओएमजी की तरह एक सामाजिक संदेश देगी।

इस बात का खुलासा करन जौहर ने मीडिया से बातचीत में शुक्रवार को की। उन्‍होंने कहा फिल्‍म का निर्देशन पुनीत मल्‍होत्रा करेंगे। पुनीत वही हैं, जिन्‍होंने आई हेट लव स्‍टोरी की थी। फिल्‍म का नाम खिलाड़ी सीरीज से जुड़ा होगा या नहीं, इस पर अक्षय ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्‍होंने कहा कि वो अपने साथी करन से बात करने के बाद ही फिल्‍म के नाम का खुलासा करेंगे।

Akshay Kumar, Karan Johar unites to make a film

करन ने बताया कि इसकी स्क्रिप्‍ट पुनीत ने ही तैयार की है और उनका आईडिया करन को भी अच्‍छा लगा है। करन के मुताबिक उनकी मां हीरू जौहर और अक्षय की पत्‍नी ट्विंकल इस फिल्‍म की को-प्रोड्यूसर होंगी।

खास बात यह है कि करन जौहर अपने चुनिंदा कॉन्‍सेप्‍ट के लिये जाने जाते हैं, अक्षय कॉमेडी और ऐक्‍शन और पुनीत अपने बेहतरीन निर्देशन के लिये। यानी यह टीम आपके लिये एक मजेदार खिचड़ी तैयार करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X