अक्षय कुमार से नहीं भिड़ेगीं ये सुपरस्टार, आगे बढ़ी फिल्म की रिलीज डेट!
कंगना रनौत की बिग बजट फिल्म मणिकर्णिका 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर शूट हो रही है। बता दें, फिल्म 15 अगस्त को अक्षय कुमार की गोल्ड के साथ क्लैश हो रही है। लेकिन सूत्रों की मानें तो शायद फिल्म लगभग डेढ़ महीने के लिए पोस्टपोंड हो सकती है। यानि की फिल्म 15 अगस्त की बजाए अब 28 सितंबर को रिलीज होगी।
बेस्ट एक्टर बने अक्षय कुमार, बेस्ट एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर..
अब 28 सितंबर को ही वरूण धवन- अनुष्का शर्मा की सुई धागा भी रिलीज हो रही है। यानि की अक्षय कुमार से पीछे हटकर अब कंगना वरूण धवन से क्लैश करेंगी। खैर, खबर है कि मणिकर्णिका में फिलहाल वीएफएक्स का काफी काम होना है, जिस वजह से ज्यादा समय लग रहा है।

कृष के निर्देशन में बन रही यह फिल्म कंगना रनौत की ड्रीम प्रोजेक्ट है। कंगना इस फिल्म के साथ प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रख रही हैं। उन्होंने फिल्म पर बात करते हुए था कि मुझे हैरानी होती है कि आजतक किसी ने रानी लक्ष्मीबाई पर फिल्म बनाने की क्यों नहीं सोची। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इस तरह की फिल्म बनाने का मौका मिला।


Click it and Unblock the Notifications