#AkkiPunch: "ये लोग 200 दिन तक एक फिल्म में शूट क्या करते हैं!"
अक्षय कुमार जब भी बोलते हैं, करारी बात बोलते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। हाल ही में एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि वो साल में 3 से 4 फिल्में कर कैसे लेते हैं। इस पर अक्षय के एक जवाब ने शाहरूख से लेकर सलमान तक और आमिर से लेकर ऋतिक रोशन तक को धो डाला।
अक्षय कुमार ने सीधा सपाट जवाब दिया कि कोई रॉकेट साइंस नहीं है, मैं रोज़ 8 घंटे की शिफ्ट करता हूं और बाकी लोग भी करते हैं और इसलिए 50 से 60 दिन में फिल्म पूरी हो जाती है। हर कोई उतनी ही मेहनत से इन 70 दिनों के लिए उस फिल्म में जुट जाता है।
[शाहरूख और अक्षय का एक अंतर - फैन्स को किसने दिया REAL ट्रिब्यूट!]
इसके बाद अक्षय का जवाब और मज़ेदार हो गया, उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि लोग 200 - 300 दिन तक एक ही फिल्म में बनाते क्या हैं? आखिर आदमी कितनी शूटिंग करेगा। कोई भी फिल्म 30 से 40 से ज़्यादा दिन की नहीं होती। किसी भी फिल्म को बनाने में अधिकतम 70 दिन लगते हैं।
जानिए बॉलीवुड की वो फिल्में जो वाकई 200 से 300 दिनों तक बनती रहीं और अभी भी बन रही हैं -


Click it and Unblock the Notifications