अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 2'.. रिलीज को तैयार.. सेंसर बोर्ड से पास!
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के बोर्ड से पास कर दिया है। फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होगी।
शाहरूख की रईस और ऋतिक की काबिल का असर अभी ठंडा भी नहीं हुआ है, इधर अक्षय कुमार की फिल्म फैंस के सामने आने को तैयार है। जी हां, बात हो रही है फिल्म जॉली एलएलबी 2 की।
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म जॉली एलएल बी 2 को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के पास कर दिया है। फिल्म को UA सर्टिफिकेट दिया गया है।

सूत्रों की मानें तो सेंसर बोर्ड ने फिल्म देखी और उन्हें फिल्म में कानून व्यवस्था को लेकर कोई भी व्यंग्य कंट्रोवर्शिल नहीं लगा। बता दें, जॉली एलएलबी 2 व्यंग्यात्मक फिल्म है। यह साल 2013 में आई फिल्म जॉली एलएबी का सीक्वल है, जिसमें मुख्य भूमिका अरशद वारसी ने निभाई थी।
सलमान खान की फिल्म में काम करने की बात पर.. अक्षय कुमार ने कहा-
जॉली एलएलबी 2 का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ हुमा कुरैशी, अन्नु कपूर और सौरभ शुक्ला नजर आएंगे। फिल्म 10 फरवरी को देशभर में रिलीज हो रही है।
कोई शक नहीं कि फैंस को अक्षय की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आखिर यह 2017 में आई अक्षय कुमार की पहली फिल्म है। इस साल अक्षय जॉली एलएलबी 2 के बाद रोबोट 2 और पैडमैन में दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications