ALERT: अक्षय कुमार की जॉली 'एलएलबी 2'.. शुरु हो गई एडवांस बुकिंग

अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

By Neeti

अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' इस शुक्रवार यानि की 10 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही है।

यह अक्षय कुमार की 2017 में रिलीज हो रही पहली फिल्म है, लिहाजा उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की ओपनिंग तगड़ी होगी। ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो फिल्म 15 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। जॉली एलएलबी 2 भारत में 3200 स्कीन पर रिलीज हो रही है।

akshay kumar

बहरहाल, बॉलीवुड प्रेमी दर्शकों को बता दें फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है। हालांकि अभी ये काफी जगहों पर ही हो रही है, वह भी सिंगल स्क्रीन पर। लेकिन बुधवार शाम से मल्टीप्लेक्स में भी बुकिंग धड़ल्ले से शुरु हो जाएगी।

यहां पढ़ें- अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 2'.. 125 करोड़ के साथ सुपरहिट!

अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म में हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अनु कपूर भी मुख्य किरदारों में हैं। बता दें, यह फिल्म अरशद वारसी की सुपरहिट फिल्म जॉली एलएलबी की सीक्वल है।

अब तक शाहरूख और ऋतिक की फिल्में इस साल 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। अक्षय कुमार की इस फिल्म से भी ऐसे धमाके की उम्मीद की जा रही है। कहीं ना कहीं जॉली एलएलबी 2 पर 100 करोड़ कमाने का दवाब बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X