..................... Akshay Kumar joins Shahrukh Khan, Ajay Devgn for Vimal ad again after apologizing, Internet reacts - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान, अजय देवगन के साथ 'पान मसाला एड' में फिर नजर आए अक्षय कुमार, गुस्से में नेटिजन्स, सुनाई खरी खोटी

akshay-kumar-joins-shahrukh-khan-ajay-devgn-for-vimal-ad-again-after-apologizing-internet-reacts

Akshay Kumar In Vimal Ad: अजय देवगन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार एक पॉपुलर पान मसाला ब्रांड के लिए फिर से साथ विज्ञापन करते दिखे। इनके साथ नए एड में बिग बॉस 16 की पॉपुलर कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा भी शामिल हैं। बहरहाल, इस नए एड को लेकर नेटिजन्स अक्षय कुमार पर खास निशाना साध रहे हैं। यहां जानें क्यों!

साल 2022 में जब अक्षय कुमार पहली बार अजय देवगन और शाहरुख खान एक साथ इस पान मसाला विज्ञापन में दिखे थे, तो काफी हंगामा मच गया था। विज्ञापन को लेकर काफी विवाद हुआ, जिसके तुरंत बाद ही अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक माफीनामा पोस्ट किया था और फैंस को भरोसा दिलाया था कि वो इस विज्ञापन से पीछे हट रहे हैं।

नेटिजन्स ने अक्षय कुमार को किया ट्रोल

अक्षय ने बाद में अपने इंटरव्यूज में भी इस बारे में बात की थी उस एड को करना अपनी बड़ी गलती माना था। लेकिन अब एक बार फिर अक्षय उसी ब्राण्ड के विज्ञापन में नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर नेटिजन्स का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। सोशल मीडया पर लोग उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।

अपनी बात पर कायम नहीं रहे अक्षय

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- "अक्षय को लोगों की बात सुननी पड़ेगी। उन्होंने कहा था कि वह तंबाकू के विज्ञापन नहीं करेंगे.." दूसरे ने लिखा-"अक्षय फिर से एड में, पैसों के लिए कुछ भी कर सकता है ये आदमी.." वहीं, एक अन्य यूजर ने निराशा जताते हुए लिखा- "अफसोस है कि अक्षय अपनी बात पर कायम नहीं रहे.."

गौरतलब है कि पिछली बात अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा माफीनामा पोस्ट किया था। उन्होंने माफी मांगते हुए लिखा था कि, "मुझे माफ कर दीजिए। मेरे सभी फैंस और शुभचिंतकों से आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं। बीते कुछ दिनों से मिली आपकी प्रतिक्रियाओं ने मुझे काफी प्रभावित किया है। मैंने फैसला किया है कि मैं टीवी एड के लिए मिली फीस को अच्छे कार्य में लगाउंगा। ब्रांड चाहे तो इस एड को प्रसारित करना जारी रख सकता है, जब तक कि इसके कॉन्ट्रैक्ट की कानूनन अवधि पूरी नहीं होती। मैं वादा करता हूं भविष्य में पूरी समझदारी के साथ विकल्पों का चयन करूंगा।अपना प्यार मुझ पर बनाए रखें.."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X