Akshay Kumar Joins Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना की एन एक्शन हीरो में अक्षय कुमार की एंट्री

Akshay Kumar Joins Ayushmann Khurrana in An Action Hero

Akshay Kumar Joins Ayushmann Khurrana: अक्षय कुमार काफी समय से लगातार बॉक्स ऑफिस पर असफलता झेल रहे हैं और ठीक उन्हीं की तरह अपनी पिछली कुछ फिल्मों के साथ संघर्ष करते दिख रहे हैं आयुष्मान खुराना। अब ये दोनों एक्टर्स एक साथ बड़े परदे पर आने को तैयार हैं। आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो में अक्षय कुमार एक कैमियो करते नज़र आएंगे।

एन एक्शन हीरो, अक्षय कुमार के खास दोस्त आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसलिए फिल्म को और मज़बूत बनाने के लिए अक्षय कुमार भी इस फिल्म में एक सीन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। वैसे भी किसी फिल्म का नाम एक्शन हीरो हो और उसमें, बॉलीवुड का सबसे बड़ा एक्शन हीरो ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है।

एन एक्शन हीरो का नाम पहले केवल एक्शन हीरो था। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक एक्शन हीरो का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन सिर्फ परदे में परदे पर। नहीं समझे? दरअसल, फिल्म में आयुष्मान खुराना का किरदार है एक एक्टर का, ऐसा एक्टर जो परदे पर एक्शन और स्टंट करता है। लेकिन असल ज़िंदगी में वो हिंसा से कोसों दूर रहता है।

लेकिन ये हीरो अपनी Reel और Real Image में सामंजस्य नहीं बिठा पा रहा है और यहीं से शुरू होती हैं सारी मुसीबतें। फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए भी आयुष्मान ने फिल्म की कहानी के बारे में एक हिंट दिया और लिखा - "लड़ने की एक्टिंग तो कर ली, क्या असलियत में लड़ पाऊंगा?" फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा, जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में हैं जो फिल्म के निगेटिव लीड बताए जा रहे हैं।

एन एक्शन हीरो, 2 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है और फिल्म का पहला ट्रेलर 11 नवंबर को लॉन्च किया जा रहा है। गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना अपनी पिछली कुछ फिल्मों के साथ दर्शकों पर छाप नहीं छोड़ पाए हैं। ये फिल्में थीं चंडीगढ़ करे आशिकी, अनेक और डॉक्टर जी। हालांकि, चंडीगढ़ करे आशिकी के लिए उन्हें काफी तारीफें भी मिली थीं।

बात करें अक्षय कुमार की तो इस साल, अक्षय कुमार 4 फ्लॉप फिल्में दे चुकी हैं और अब उनकी कोई भी रिलीज़ बाकी नहीं है। अक्षय इस समय अपने करियर की दिशा बदलते हुए कॉमेडी फिल्मों की ओर रूख कर रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार अपना मराठी डेब्यू भी करने जा रहे हैं। महेश मांजरेकर की फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' नाम की फिल्म में वीर शिवाजी की भूमिका में दिखाई देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X