अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी और परेश रावल से मिलाया हाथ, इन तीन फिल्मों में नजर आएगी ब्लॉकबस्टर तिकड़ी?

कुछ समय पहले खबर आई थी कि किसी कारणवश सुपरस्टार अक्षय कुमार हेरा फेरी की अगली फिल्म नहीं करना चाहते हैं जिसके बाद कई तरह की बातें हुईं थीं और पता चला था कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म का हिस्सा होंगे। हालांकि अब एक बार फिर से खबरें तेज हैं औऱ अक्षय कुमार तीन ऐसे दमदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाले हैं जिसमें उनके साथ सुनील शेट्टी औऱ परेश रावल होंगे।
जी हां, इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये तीनो ही प्रोजेक्ट्स सीक्वल्स होंगे और पहले रिलीज होकर धमाका कर चुके हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस खबर पर खुलासा किया है और लिखा है, ये तीनों सितारे हेरा फेरी 3 के साथ, आवारा पागल दीवाना और वेलकम के सीक्वल में नजर आने वाले हैं।
गौरतलब है कि ये तीनों ही फिल्में शानदार थीं और देखना होगा कि इसको लेकर काम कम शुरु होता है। हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है लेकिन रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि फिल्मों के करीबी सूत्रों ने इसको लेकर पहले ही पुष्टि की हुई है।
इस खबर के बाद फैंस इसलिए खुश हैं क्योंकि अक्षय कुमार हेरा फेरी 3 के लिए वापस आ गए हैं। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने हाल ही में मुंबई के एक स्टूडियो में एक विशेष प्रोमो वीडियो शूट किया।
रिपोर्ट्स की मानें तो यह नया प्रोमो वीडियो तीन बैक-टू-बैक फिल्मों के लिए ही था। अक्षय कुमार की बात करें तो वो लगातार अपनी आने वाली फिल्म सेल्फी को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी एक बड़ा धमाका करने वाले हैँ। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता इमरान हाशमी लीड रोल में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications