अपनी सुपरहिट जोड़ी के साथ फिर दिखेंगे अक्षय कुमार.. रहिए तैयार!
[बॉलीवुड न्यूज] रोहित धवन की एक्शन- ड्रामा फिल्म 'ढ़िशूम' अब और भी दिलचस्प होने वाली है। वरूण धवन, जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडीस के बाद अब इस फिल्म से अक्षय कुमार का नाम भी जुड़ने वाला है।
जी हां, सही पढ़ा आपने। एक बार फिर अक्षय कुमार और जॉन की धमाकेदार जोड़ी दर्शकों के सामने आने वाली है। सूत्रों की मानें तो फिल्म के निर्माताओं ने खिलाड़ी कुमार को फिल्म के लिए अप्रोच किया है। और वह जल्द ही शूटिंग ज्वॉइन करने वाले हैं।
OMg! अक्षय कुमार- सलमान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस सेक्स रैकेट में गिरफ्तार
फिल्म की शूटिंग मोरोक्को में होनी है। जहां वरूण और जॉन को पुलिस कॉमबैट ट्रेनिंग भी दी जानी है। अक्षय जहां पहले तीन फिल्मों में जॉन के साथ दिख चुके हैं, वहीं फिल्म 'ब्रदर्स' में उनकी जोड़ी जैकलीन के साथ हम देखने वाले हैं। जबकि वरूण के साथ हम उन्हें पहली बार देखेंगे।
बहरहाल, अभी अक्षय की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल वे अपनी फिल्म ब्रदर्स के प्रमोशन के व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ हम सिद्धार्थ मल्होत्रा को देखेंगे। इसके साथ ही अक्षय सिंह इज ब्लिंग की शूटिंग भी कर रहे हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications















