देसी ब्वॉयज़ ने कहा मत करो माही को बदनाम
बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के समर्थन में आगे आए हैं। इनका कहना है कि हर कोई जीवन में अच्छे और बुरे दौर से गुजरता है और भारतीय टीम के लिए यह बुरा दौर चल रहा है ऐसा नहीं है कि जीवन में केवल अच्छे ही दौर रहते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान धोनी की आज हर तरफ आलोचना हो रही है। आस्ट्रेलिया श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के लिए धोनी को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। अक्षय का कहना है कि हर कोई जीवन में अच्छे और बुरे दौर से गुजरता है। अक्षय ने ट्विटर पर लिखा है 'धोनी, चिंता की बात नहीं है। भारतीय क्रिकेट के सच्चे प्रेमी हर कदम पर आपके साथ हैं। हर कोई पीछे जाता है, यह अकेला रास्ता है जो आपको शीर्ष पर पहुंचाता है। आप दिनोंदिन सिर्फ श्रृंखला के विषय में सोचें। बाद में सब कुछ मिलेगा।'
अक्षय के बाद जॉन का कहना है कि मैं माही को काफी लंबे समय से जानता हूं। आज भारतीय क्रिकेट टीम का बुरा दौर चल रहा है। हर समय बुरा दौर अच्छे दौर के ही पिछे रहता है जैसे ही अच्छा दौर खत्म होता है बुरा दौर परेशान करने लग जाता है। लेकिन समय कभी भी एक जैसा नहीं होता। अगर आज ऑस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन है तो ऐसा हर बार होगा यह जरूरी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications