..................... Akshay Kumar's Mission Mangal, John Abraham's Batla House and Rajkummar Rao's Made in CHina clash Independence 2019 - Hindi Filmibeat

15 अगस्त 2019 - तीन बड़ी फिल्में BOOKED, अक्षय कुमार Vs जॉन अब्राहम Vs राजकुमार राव

अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म मिशन मंगल की बुकिंग कर चुके हैं। फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज़ होगी लेकिन इसके साथ ही फिल्म दो और फिल्मों के साथ क्लैश होगी जिनकी अनाउंसमेंट अक्षय की फिल्म से पहले ही हो चुकी थी। पहली फिल्म है जॉन अब्राहम स्टारर बाटला हाउस और दूसरी फिल्म है राजकुमार राव की मेड इन चाइना।

दिलचस्प ये है कि इन तीनों ही फिल्मों में देशभक्ति का फ्लेवर कूट कूट कर भरा है। ऐसे में इनमें से कोई भी फिल्म अपनी रिलीज़ डेट आगे पीछे करेगा, ऐसा फिलहाल तो मुश्किल लग रहा है। हालांकि अगर तीन बेहतरीन फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ती हैं तो सबको कुछ ना कुछ नुकसान ज़रूर होगा।

akshay-kumar-john-abraham-rajkummar-rao-clash-at-independence-day-2019

वहीं अगर 15 अगस्त पर भिड़ने की बात की जाए तो इस साल जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते, अक्षय कुमार की गोल्ड से भिड़ी थी और जॉन अब्राहम ने ना केवल अक्षय कुमार को कड़ी टक्कर दी बल्कि सत्यमेव जयते ने बॉक्स ऑफिस पर गोल्ड से बेहतर प्रदर्शन किया। ऐसे में जॉन का कॉन्फिडेंस इस समय चरम पर है।

वैसे भी जॉन अब्राहम ने इस बात परमाणु और सत्यमेव जयते के साथ, देशभक्ति फ्लेवर में एंट्री मार ली है। बात की जाए राजकुमार राव की तो वो इस साल स्त्री के साथ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुके हैं। ऐसे में क्लैश उनके बॉक्स ऑफिस सफर के लिए अच्छा साबित नहीं होगा।

वैसे बात की जाए बॉक्स ऑफिस क्लैश की तो अक्षय कुमार 17 बार बॉक्स ऑफिस क्लैश कर चुके हैं। जिनमें से 10 वो जीत भी चुके हैं। देख लीजिए अक्षय कुमार का ये क्लैश स्कोर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X