PIC: न 'हाउसफुल 3', न 'रूस्तम'.. इस एक्शन फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं अक्षय कुमार!
[बॉलीवुड न्यूज] यह तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि अक्षय कुमार जॉन अब्राहम और वरूण धवन की फिल्म 'ढ़िशूम' का हिस्सा बनने वाले हैं। जी हां, यहां तक की अक्षय ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। नीचे दी गई तस्वीर में आप बाइक पर बैठे अक्षय कुमार को देख सकते हैं।
रोहित धवन की इस फिल्म में वरूण धवन और जॉन अब्राहम मुख्य किरदारों में हैं। जबकि अक्षय कुमार और नरगिस फाखरी फिल्म में कैमियो अदा कर रहे हैं। अक्षय और जॉन की जोड़ी हम पहले भी गरम मसाला, देसी बॉयज़ और हाउसफुल 2 में देख चुके हैं और फैंस ने इन दोनों को साथ में काफी पसंद किया है।
ALERT: अक्षय कुमार नहीं.. ये KHAN थे 'एयरलिफ्ट' की पहली पसंद
बहरहाल, ढ़िशूम में अक्षय कुमार का किरदार क्या होगा, यह अभी तक बाहर नहीं आया है। लेकिन कोई शक नहीं कि फैन एक बार फिर अक्षय- जॉन की जोड़ी देखने के लिए बेताब हैं।
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications



