Box Office Blast: क्या बिग बी से भिड़ेंगे अक्षय और जॉन?
[बॉलीवुड समाचार] तारीख दो और और फिल्में तीन...बहुत नाइंसाफी है। 2 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन की वज़ीर तो रिलीज़ हो ही रही है लेकिन 2 अक्टूबर को अमिताभ-फरहान की जोड़ी से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम।
अब बताइये भला जब सामने बिग बी और फरहान अख्तर हो तो किसी को कया ज़रूरत है अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने की। पता नहीं अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के प्रोड्यूसर्स उनको क्या समझ रहे हैं लेकिन उन पर इतना बड़ा दांव तो लगा ही दिया गया है।
BOX Office: साल की पहली तिमाही, जानें कौन हुआ पास..कौन FAIL
अमिताभ बच्चन की वज़ीर के साथ ही रिलीज़ होगी अक्षय कुमार की सिंह इज़ ब्लिंग। वहीं जॉन अब्राहम की रॉकी हैंडसम भी इसी दिन रिलीज़ होगी। अब दर्शकों के लिए धर्म संकट होगा कि कौन सी फिल्म देखें और कौन सी छोड़ें। पर इतना तो सब को पता है कि बिग बी के आगे आज भी कोई नहीं टिकता!
PICS: अक्षय कुमार ने शुरू की सिंह इज़ ब्लिंग की शूट, गबरू सरदार


Click it and Unblock the Notifications



