एक्शन फिल्म में अक्षय, जॉन की जोड़ी
निर्देशक टोनी डिसूजा ने अपनी अगली फिल्म के लिए अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जोड़ी हो साइन किया है। इससे पहले दोनों प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म "गरम मसाला" में नजर आए थे।
डिसूजा कहते है कि अक्षय के बगैर मैं अपनी किसी फिल्म की कल्पना ही नही कर सकता हूं। इसलिए अक्षय तो मेरी दूसरी फिल्म में है ही। उनके अलावा मैं जॉन को भी ले रहा हूं। जहां तक सवाल जॉन का है, तो मुझे आश्चर्य होता है कि इतना गठीला शरीर और बॉडी लैंग्वेज के बावजूद अभी तक किसी ने जॉन को विशुद्ध एक्शन फिल्म में क्यों नही लिया।
डिसूजा का कहना है कि अगर मैं आम दर्शक होता तो मैं हैरतअंगेज स्टंट दृश्यों से भरपूर फिल्म में इन दोनों को देखना चाहता। मुझे पूरी उम्मीद है कि ये जो एक्शन परफार्म करेंगे, दर्शकों के लिए बेहद हैरतअंगेज साबित होंगे। चर्चा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष से शुरू होगी।
डिसूजा इस फिल्म के लिए संगीतकार ए.आर. रहमान की सेवाएं लेने का मन बना चुके है और रहमान भी इसके लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications