..................... Akshay has made a Jim in his home | घर में ही जिम खोला अक्षय ने - Hindi Filmibeat

घर में ही जिम खोला अक्षय ने

By Staff


अक्षय ने अंधेरी स्थित स्काईपेन के अपने ही घर में विशेष तरह का जिम बनवाया है. उन्होंने यह जिम व्यावसाय चलाने के लिए नही बल्कि अपने लिए बनवाया है. अक्षय ने स्काईपेन के घर के एक हिस्से को बेच दिया है और दूसरे हिस्से में जिम बनवाया है. वे स्वयं बांद्रा रहने चले गये हैं.

इस विशेष तरह के जिम को बनवाने के लिए अक्षय ने जर्मनी से विशेषज्ञों को बुलाया था और इस पर काफी खर्चा भी किया है. बताया जाता है कि इस जिम को बनवाने ही में अक्षय ने करोड रुपए से ज्यादा का खर्चा किया है. इसमें अक्षय अपने आप को फिट रखने के लिए तरह तरह की कसरत यहां करेंगे. हालांकि जिम का काम अभी पूरा नही हुआ है और काम अभी भी चल रहा है लेकिन इसके जल्दी पूरा हो जाने की उम्मीद है.

केवल जिम पर ही करोड रुपए खर्च करने से मालूम पडता है कि वाकई अक्षय बालीवुड में सेहत के मामले सबसे ज्यादा जागरुक हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X