POSTER ALERT: अक्षय कुमार के ब्रदर्स का नया पोस्टर देगा एक ट्विस्ट!
[बॉलीवुड समाचार] अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ब्रदर्स का नया पोस्टर लॉन्च हो गया है पर इस बार पोस्टर में है एक ट्विस्ट। इस बार खून के प्यासे दो भाइयों की जगह, पोस्टर पर है अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज़ की केमिस्ट्री और जिन भी लोगों को उन पर डाउट था, ये पोस्टर उन्हीं के लिए है। क्योंकि फ्रेश होने के बावजूद अक्षय और जैकी की पेयरिंग काफी अच्छी लग रही है।

वहीं इस पोस्टर पर फिल्म का दूसरा पहलू यानि कि प्यार और कमिटमेंट भी दिख रहा है। ब्रदर्स दो भाइयों की कहानी है जो अलग अलग कारणों से एक फाइट कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेते हैं। मॉन्टी और डेविड में जीत किसकी होगी ये देखने के लिए 14 अगस्त का इंतज़ार करना होगा। तब तक अक्षय कुमार के इस पोस्टर से ही काम चलाइए।
[PHOTOS: अक्षय कुमार ने इन्हें सिखा ही दिया...लड़कियों पर जादू चलाना]
वैसे जैकलीन फर्नांडीज़ और अक्षय कुमार का हॉट फोटोशूट अगर आपने मिस कर दिया है तो देखिए यहां--->[इस फोटोशूट में ऐश को रिप्लेस कर गईं जैकलीन]


Click it and Unblock the Notifications


