अक्षय कुमार 400 करोड़ी फिल्म के असली हीरो, कोई नहीं कर सकता ये काम, सलाम है!
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में सुर्खियों में हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक है अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 2.0.. इस फिल्म में अक्षय कुमार काफी समय बाद विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में मिली उनकी झलक से एक बात तो साफ है कि वे इस फिल्म में एकदम अलग किरदार निभाकर बड़ा रिस्क लेने वाले हैं क्योंकि उनकी इमेज बॉलीवुड के हीरो की है। वहीं इस फिल्म को लेकर रजनीकांत ने जो बात कही वो सुनकर शायद अक्षय कुमार के फैंस खुश हो जाएंगे।
[आ गईं दीपवीर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें, किसी सपने जैसी शानदार, देखते रह जाएंगे]
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि 'हमने भीषण गर्मी में 2.0 की शूटिंग की है। सलाम है अक्षय को कि इस दौरान भारीभरकम कॉस्ट्यूम उनके शरीर पर गोंद से चिपकाया जाता था। और तो और उनके पूरे शरीर पर काफी हैवी मेकअप भी किया जाता था लेकिन वे ऐसे इंसान हैं कि इतनी कठिन स्थितियों में भी उन्होंने उफ तक नहीं की'.. रजनीकांत ने आगे कहा कि 'निश्चित तौर पर फिल्म रिलीज के बाद अक्षय कुमार की चर्चा चारों तरफ होगी। वे इस फिल्म के असली हीरो और विलेन हैं।'

2.0 बात करें तो ये फिल्म 29 नवंबर को रिलीज हो रही है। 2.0 असली बजट 400 करोड़ के आस-पास जाकर बैठा है, वो भी VFX के मंहगे खर्चे मिला कर। बता दें कि फिल्म का बजट इतना तगड़ा इसलिए है क्योंकि इसे 3D फॉर्मेट में शूट किया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में ऐसे कई सीन्स देखने को मिलेंगे जो ऑडिएंस के होश उड़ा देंगे।
इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज के बाद इस फिल्म को जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। ये फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी साबित होने वाली है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











