DHAMAKA: अक्षय कुमार का एक फॉरम्यूला.. और 100 करोड़ी फिल्म तैयार!

अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म गोल्ड का पहला पोस्टर रिलीज किया है। यह फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।

By Neeti

अक्षय कुमार यूं ही अपने फैंस को खुशी देते रहते हैं.. जी हां, लोग अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 और रोबोट 2 में उलझे थे कि इधर सुपरस्टार ने अपनी अगली फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया। साल 2018 की 15 अगस्त को रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'गोल्ड'..

एक बार फिर अक्षय कुमार स्पोर्ट्स आधारित फिल्म करने वाले हैं। यह फिल्म 1948 की कहानी है, जब भारत ने ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल जीता था। फिल्म का निर्देशन रीमा कागती कर रही हैं।

REALLY: अक्षय कुमार जैसा कोई नहीं.. ये हैं रियल 'सुपरस्टार'.. जानें क्यों!

akshay kumar

बहरहाल, यह पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार देशभक्ति केन्द्रित फिल्म कर रहे हैं। बल्कि इनके फिल्मों की लिस्ट देखी जाए तो अक्षय कुमार ने 15 अगस्त, 26 जनवरी को कई हिट फिल्में दी हैं।

रूस्तम

15 अगस्त वीकेंड पर रिलीज हुई फिल्म रूस्तम.. ऋतिक की फिल्म से क्लैश हुई थी। फिर भी लोगों ने फिल्म को पसंद किया और 100 करोड़ पार पहुंचा दिया।

एयरलिफ्ट

फिल्म 26 जनवरी वीकेंड को रिलीज़ हुई और लोगों को इतनी पसंद आई कि धीरे धीरे ही ही पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 126 करोड़ की कमाई कर ली थी।

बेबी

2015 में आई अक्षय कुमार की बेबी ने 26 जनवरी को लगभग 15 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी।

गब्बर इज बैक

अक्षय कुमार की यह फिल्म देश में फैले भ्रष्टाचार पर आधारित थी। फिल्म ने 100 करोड़ तो पार नहीं किया था, लेकिन फैंस को फिल्म पसंद आई थी।

ब्रदर्स

ब्रदर्स भी साल 2015 के अगस्त में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा थी, लेकिन कहीं ना कहीं देशभक्ति की झलक भी दिखाई गई थी।

हॉलीडे

इस फिल्म में भी अक्षय कुमार देश में फैले स्लीपर सेल्स को खत्म करते दिखे थे। फिल्म सुपरहिट रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X