DHAMAKA: एक सुपरहिट सीक्वल...अक्षय कुमार और नेशनल अवार्ड पर कब्ज़ा!
अक्षय कुमार आखिरकार नेशनल अवार्ड पर कब्ज़ा करने ही वाले हैं। दरअसल, काफी दिनों से चर्चा थी कि जॉली एलएलबी सीक्वल में अरशद वारसी को रिप्लेस करने के लिए सैफ अली खान और अक्षय कुमार में खींचातानी चल रही है।
लेकिन अब ये बाज़ी आई है अक्षय कुमार के हाथ और ये लगभग तय है कि वो जॉली एलएलबी सीक्वल में काम करेंगे। वैसे भी अक्षय कुमार का नाम ही किसी फिल्म से जुड़ जाना आजकल काफी है।
[ हाउसफुल 3 के बाद CARFULL हुए अक्षय कुमार!]
गौरतलब है कि जॉली एलएलबी नेशनल अवार्ड जीतने वाली फिल्म है जहां एक फिल्म एक अमीरज़ादे के हिट एंड रन केस के खिलाफ लड़ता भी है और जीतता भी है। इस केस की समानताएं सलमान खान के हिट एंड रन केस से काफी थी।
[#Target2017: एक अक्षय...2 ब्लॉकबस्टर फिल्में और 400 करोड़!]
फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और इसे सामाजिक मुद्दे उठाने के लिए बेस्ट सोशल फिल्म का नेशनल अवार्ड भी दिया गया। और सामाजिक - राष्ट्रीय मुद्दे उठाने में आजकल अक्षय कुमार का कोई जोड़ तो है नहीं। तो बस फिल्म से उनका नाम जुड़ चुका है।
जानिए अक्षय कुमार अपनी ही फिल्मों के किन सीक्वल की कर रहे हैं तैयारी -


Click it and Unblock the Notifications