अक्षय के साथ जनता भी, सोना को नेशनल अवॉर्ड मिलना ही चाहिए

Akshay Kumar is right Sonakshi deserved Ntaional Award says survey
पिछले साल रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लुटेरा ने सोनाक्षी को लेकर लोगों की सोच ही बदल दी। जो लोग कहते थे कि सोनाक्षी सिन्हा को एक्टिंग करनी नहीं आती वही लोग लुटेरा देखने के बाद सोनाक्षी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। हाल ही में अक्षय कुमार जिन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के साथ राउडी राठौर, जोकर, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई रिटर्न्स, बॉस आदि में काम किया है का भी यही मानना है कि सोनाक्षी सिन्हा ने लुटेरा फिल्म में जो काम किया है उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। अक्षय कुमार ने कहा कि सोनाक्षी नेशनल अवॉर्ड डिसर्व करती थीं।

लुटेरा फिल्म में सोनाक्षी के को-एक्टर रणवीर सिंह ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि इतनी बेहतरीन फिल्म होने के बावजूद लुटेरा को अवॉर्ड नही मिले। भले ही उन्हें लुटेरा के लिए अवॉर्ड ना मिलता लेकिन सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म के निर्देशक और फिल्म के लिए बेहतरीन म्यूसिक कंपोज करने के लिए म्यूसिक डायरेक्टर्स को तो अवॉर्ड मिलना ही चाहिए था। अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी हॉलीडे फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए सोनाक्षी की काफी तारीफ की और जब उनसे लुटेरा फिल्म को लेकर पूछा गया तो अक्षय ने कहा कि लुटेरा में सोनाक्षी को देख वो काफी इंप्रेस हुए थे।

अक्षय कुमार ने कहा लुटेरा फिल्म में सोनाक्षी ने इतना बेहतरीन काम किया था कि उन्हें उस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए था। हालांकि उन्हें नही मिला लेकिन लुटेरा में सोनाक्षी ने जो काम किया था उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। अक्षय कुमार की इस सोच से हमारे दर्शक भी काफी इत्तिफाक रखते हैं। हमने वनइंडिया के दर्शकों से पूछा कि उनके अनुसार सोनाक्षी सिन्हा को लुटेरा के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए था या नहीं। इसपर दर्शकों की राय कुछ इस तरह थी-

करीब 64 प्रतिशत लोगों का मानना है कि सोनाक्षी सिन्हा को लुटेरा के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए था। वहीं करीब 36 प्रतिशत लोगों का कहना है कि लुटेरा फिल्म इतनी भी बेहतरीन नहीं थी कि उसके लिए नेशनल अवॉर्ड दिया जाए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X