प्रोड्यूसर वासू भागनानी का दिवालिया निकलने के पीछे Akshay Kumar हैं जिम्मेदार? 2021 से करवा रहे नुकसान!

Akshay Kumar

Bhagnani Pooja Entertainment Issue: वाशु भगनानी और उनके बेटे जैकी भगनानी का फेमस प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट लगभग दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है। भगनानी परिवार नुकसान से निपटने की कोशिशों में लगा हुआ है और इस नुकसान के पीछे कहीं ना कहीं अक्षय कुमार का भी हाथ है।

यह कहा जा रहा है कि भगनानी परिवार के डाउनफॉल के लिए 'सुपरस्टार' अक्षय कुमार काफी हद तक जिम्मेदार हैं। 2021 में इस डाउनफॉल की शुरुआत हुई जब बेल बॉटम रिलीज हुई। अक्षय कुमार इस फिल्म में लीड रोल में थे। 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने मात्र 50 करोड़ का बिजनेस किया। फिर इसके बाद मिशन रानीगंज को 55 करोड़ के बजट में बनाया गया और ये फिल्म भी अपनी लागत नहीं निकाल पाई और 45 करोड़ में सिमट कर रह गई। वहीं इस साल रिलीज हुई फिल्म 'बड़े मियां-छोटे मियां' ने भगनानी परिवार की सारी आशाओं पर पानी फेर दिया और साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बन गई। इस फिल्म को 350 करोड़ के बजट में बनाया गया लेकिन ये फिल्म सिर्फ 59 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई। कंपनी को एक और झटका तब लगा जब बड़े बजट की 'गणपत' ने अच्छा परफॉर्म नहीं किया और नेटफ्लिक्स ने इसे रिलीज करने तक के लिए मना कर दिया।

इनमें से हर फ्लॉप फिल्म के लिए, अक्षय कुमार को 165 करोड़ रुपए की फीस भी दी गई थी। भगनानी परिवार ने हमेशा अक्षय पर आंख मूंद कर भरोसा किया लेकिन अब इसी भरोसे ने उन्हें डुबा दिया है। क्योंकि अक्षय ने अपनी फीस में से एक रुपया कम नहीं किया और भगनानी कंगाली की कगार पर आ गए।

वासु भगनानी ने जनवरी 2024 में टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म जगन शक्ति के बंद होने के बाद से खर्चों में कटौती करनी शुरू कर दी है। दूसरी ओर, अप्रैल तक अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद कर्मचारियों की संख्या कम कर दी गई। कथित तौर पर, इसे ₹350 करोड़ के बजट से बनाया गया था और इसने ₹59.17 करोड़ कमाए। रिपोर्ट में कहा गया है, "वासु ने कई फाइनेंसरों को लगभग 250 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने के लिए इमारत बेच दी है"।

बॉक्स ऑफिस पर कई फ्लॉप फिल्मों के बाद पूजा एंटरटेनमेंट ने अपने कामकाज में कटौती की है। जैकी भगनानी के पिता वाशु भगनानी प्रोडक्शन बैनर चलाते हैं। ट्रेड सूत्रों के अनुसार, वाशु ने ऑफिस एक बिल्डर को बेच दिया है। हालांकि, डीलर की पहचान और कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X