साउथ की रीमेक में अक्षय कुमार-कैटरीना
भले ही कैटरीना कैफ ने दोनों खानों यानी कि सलमान खान और शाहरूख खान के साथ मेगाहिट फिल्में दी हो लेकिन उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा हिट रही है बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ जिनके साथ कैट फिर से बड़े पर्दे पर दिख सकती हैं। जो खबरें आ रही है उसके मुताबिक कैट-अक्षय, संजय लीला भंसाली साऊथ की फिल्म "रमन्ना" के हिंदी रीमेक में दिख सकते हैं।
अगर ऐसा होता है तो यह अक्षय-कैट की साथ में आठवीं फिल्म होगी। दोनों ने पहली बार 'नमस्ते लंदन' में काम किया था जो कि एक मेगाहिट फिल्म थी। फिर इन्होंने साथ में हमको दिवाना कर गये, वेलकम, सिंह इज किंग, ब्लू, तीस मार खां, दे दना दन में काम किया था। दोनों की जोड़ी बॉक्सऑफिस पर काफी हिट मानी जाती है। दोनों को साथ में देखना लोग पसंद करते हैं।
तीस मार खां की रिलीज के समय कैटरीना कैफ ने कहा था कि अक्षय कुमार उनके फेवरट कोस्टार में से हैं जिनके साथ उन्हें काम करने में मजा आता है। उनके साथ रीटेक कम होते हैं तो वहीं अक्षय कुमार ने कहा था कि कैटरीना काफी मेहनती और रिजर्व टाइप की लड़की है जिनके साथ काम करने में अच्छा लगता है।
देखते हैं कि इस बार दोनों मिलकर बॉक्सऑफिस पर क्या धमाल मचाते हैं क्योंकि दोनों की ही टीआरपी रेट काफी बढ़ी हुई है। दोनों ने ही पिछले साल मेगाहिट फिल्में पर्दे पर दी हैं।

Click it and Unblock the Notifications
