हाउसफुल 4 से वायरल हुआ अक्षय कुमार का खतरनाक Exercise वीडियो
अभिनेता अक्षय कुमार इस समय फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहें है और काफी ज्यादा बिजी है। बता दें कि हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार काफी अलग तरह की एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहें है। अक्षय कुमार अपनी फिटनेस के लिए काफी ज्यादा फेमस है और वो कहीं भी इसको नजरअंदाज नहीं करते हैं।
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अक्षय कुमार लिखते है कि वो सुबह से काफी ज्यादा प्यार करते है और वो कहीं भी हों उनको आउटडोर एक्सरसाइज काफी ज्यादा पसंद है।

अक्षय इस वीडियो में नेक एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहें है जो कि काफी अलग नजर आ रही है। बता दें कि अक्षय कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और अक्षय के फैंस काफी ज्यादा शेयर कर रहें है।
इस समय अक्षय कुमार राजस्थान के जैसलमेर में है जहां पर फिल्म हाउसफुल की शूटिंग चल रही है। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद है जिसमें नाना पाटेकर, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, कृति सैनन और पूजा हेगड़े मौजूद है।
फिल्म की शूटिंग काफी ज्यादा जोरों से चल रही है और एक बार फिर से ये लोगों को हसाने के लिए आ रही है। फिल्म साजिद खान निर्देशित कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications