तगड़ा Rumor: अक्षय कुमार ऐसी कोई फिल्म नहीं कर रहे हैं
सुबह से एक खबर चल रही है कि अक्षय कुमार नरेंद्र मोदी की बायोपिक में दिखाई देंगे। और तब से फैन्स खुशियां मना रहे हैं लेकिन अब एक सूत्र की मानें तो ये खबर सरासर गलत है और अक्षय कुमार ऐसी कोई फिल्म नहीं कर रहे हैं।
खबर तब उड़ी जब बीजेपी के कुछ लोगों ने नरेंद्र मोदी की तुलना अक्षय कुमार से करना शुरू की। वैसे ही लीडर, वैसे ही निडर वैसे ही बेबाक। वैसे ही छोटे से स्तर से देश के सबसे बड़े आदमी बनने तक का सफर।

वहीं खबरों ने ज़ोर तब पकड़ा जब सेंसर बोर्ड चीफ पहलाज निहलानी ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें नरेंद्र मोदी की छवि दिखती है और वो ज़रूर ऐसी कोई फिल्म कर सकते हैं।
वहीं अक्षय कुमार की फिल्में, एक राजनीतिक और सामाजिक जागरूकता फैला रही हैं, इस कारण भी उन्हें मोदी के किरदार के बेहद करीब माना जा रहा था। बहरहाल, इन सब अफवाहों पर रोक लग गई है।
[ये होगी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म - 13 दमदार एक्टर्स!]
नरेन्द्र मोदी एक ऐसी शख्सियत हैं जिनकी कहानी काफी ज़्यादा फिल्मी है। एक चायवाले से देश के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर आसान तो नहीं रहा होगा। और यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कहानी में है हर फिल्मी मसाला।
[#BackOnTrack: ये फिल्म FLOP ही सही...अब अगली ब्लॉकबस्टर पक्का है!]
उनकी सक्सेस स्टोरी देखिये वे कहां से कहां जा पहुंचे। इस समय समूची दुनिया उनकी सक्सेस से प्रभावित है। तो हमने ढूंढे कई ऐसे एक्टर जो उनकी बायोपिक में उनका रोल करने के लिए परफेक्ट माना जा रहा है -


Click it and Unblock the Notifications