OUCH.. एक, दो नहीं.. 5 बड़ी फिल्मों से अक्षय कुमार का इंकार.. कहा, झूठी है खबर!
इस खबर से अक्षय कुमार फैंस का दिल जोरों से टूटने वाला है। जी हां, काफी दिनों से अक्षय कुमार का नाम कई फिल्मों से जोड़ा जा रहा था। लेकिन बता दें, इन खबरों को अक्षय कुमार ने खुद महज अफवाह करार दिया। देखा जाए तो, बॉलीवुड में अक्षय एकमात्र ऐसे सुपरस्टार हैं, जो एक साल में 3-4 फिल्में कर लेते हैं।

ऐसे में ज्यादा से ज्यादा फिल्मों से उनका नाम जोड़ा जाता रहा है। फिलहाल अक्षय कुमार 'जॉली एलएलबी 2' और 'रोबोट 2' पर काम कर रहे हैं। वहीं, रूस्तम के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं।
अक्षय कुमार का यह अवतार देख.. हैरान रह जाएंगे.. कोई मुकाबला नहीं!
लेकिन इन सबके साथ साथ जहां ये सभी अक्षय कुमार के कंफर्म प्रोजेक्ट्स हैं, वहीं कई रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कई और बड़ी फिल्मों का भी हिस्सा बनने वाले हैं.. जैसे कि बेबी 2, हेरा फेरी 3, आवारा पागल दिवाना 2 और दिव्या खोसला की फिल्म भी..
बहरहाल, बता दें, एक leading वेबसाइट से बात करते हुए अक्षय कुमार ने इन सभी बड़ी फिल्मों का हिस्सा होने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि मैं बेबी 2, हेरा फेरी 3 और आवारा पागल दिवाना 2 नहीं कर रहा हूं..
Wow.. अक्षय कुमार के साथ मिलेगा अजय देवगन का तड़का.. सरप्राइज!
वहीं, निखिल आडवाणी की बाज़ार और दिव्या खोसला की फिल्म से भी अक्षय कुमार ने किया इंकार। हम्मम.. कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार ने यह हैरान करने वाली बात कह दी। लेकिन उम्मीद करते हैं कि हमें एक के बाद एक खिलाड़ी की फिल्में देखने को मिलती रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
