अक्षय देंगे रणबीर को टॉयलेट एक प्रेम कथा की DVD..कारण है खास
अक्षय कुमार रणबीर कपूर से इन दिनों नाराज हैं जानिए क्यों।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार टॉयलेट एक प्रेम कथा प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।फिल्म के जरिए वो लोगों को घर घर में शौचालय का संदेश देने चाह रहे हैं। अक्षय कुमार कल सफाईकर्मियों से रुबरू हुए और उनकी समस्याएं भी सुनने की कोशिश की।
प्रेस वार्ता के दौरान अक्षय कुमार से एक पत्रकार ने पूछा कि रणबीर कपूर ने एक बयान में कहा था कि उन्हें सड़क किनारे टॉयलेट करना पसंद है, इस पर आप क्या कहना चाहेंगे?

इस पर अक्षय कुमार ने कहा "इस पर मैं क्या कह सकता हूं, उसे पसंद है सबकी अपनी अपनी पसंद है, मैं ज्यादा से ज्यादा ये कर सकता हूं कि रणबीर के लिए टॉयलेट एक प्रेम कथा की डीवीडी रिलीज के बाद भेज दूंगा।" अक्षय कुमार जाहिर है कुछ भी बोलने से बच रहे थे।
हालांकि अक्षय कुमार ने उल्टा तिरंगा पकड़ने पर भी अपना पक्ष रखा और कहा कि आप टीवी में देख सकते हैं मैं सीधा पकड़ा है लेकिन मैं उसे फिर से लहराने के लिए ठीक कर रहा था तब तक किसी ने मेरी तस्वीर ले ली।"


Click it and Unblock the Notifications