CONFIRM: इस रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म में नहीं होंगे अक्षय कुमार.. FINAL है!
ऑफिशियल रिर्पोट्स की मानें तो अक्षय कुमार फिलहाल कोई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नहीं कर रहे हैं, जिसकी अफवाहें उड़ रही है।
काफी दिनों से अक्षय कुमार की एक फिल्म को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं। खबर थी कि अक्षय कुमार एक रोमांटिक कॉमेडी में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम होगा 'रूतबा'.. इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म की एक्ट्रेस का नाम जैकलीन फर्नाडींस बताया जा रहा था।
3 फिल्में.. और अक्षय कुमार का धमाकेदार RECORD
खैर, बता दें इन खबरों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। ऑफिशियल रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार फिलहाल किसी रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं। अक्षय इस वक्त पैडमैन, रोबोट 2, टॉयलेट एक प्रेम कथा और सलमान- करण की प्रोडक्शन फिल्म पर काम कर रहे हैं।

वहीं, 2018 के लिए भी अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लाइन है। गुलशन कुमार बॉयोपिक, गोल्ड, क्रैक.. इस तरह फिलहाल अक्षय कुमार के पास कुल आठ फिल्में हैं, जो एक दूसरे से बिल्कुल ही अलग अलग हैं। कोई शक नहीं कि आने वाले सालों को अक्षय कुमार फैंस को कुछ बेहतरीन फिल्में देने वाले हैं।
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications