'बेल बॉटम' की रिलीज से एक दिन पहले नर्वस हैं सुपरस्टार अक्षय कुमार, 17 महीनों बात थियेटर्स में धमाका

कोरोना काल के बाद थियेटरों में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में है अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम'। फिल्म 19 अगस्त को वर्ल्डवाइड थियेटर्स में रिलीज हो रही है। एक ओर जहां फैंस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। वहीं, अक्षय कुमार ने ट्विटर पर रिवील किया कि बेल बॉटम की रिलीज के एक पहले वो काफी नर्वस महसूस कर रहे हैं।

अक्षय कुमार फिल्म से अपना एक नया पोस्टर ट्विट करते हुए लिखा- That nervousness of one day before the release is back and swear to God I've missed it. Here's another friendly reminder :) #Bellbottom releasing tomorrow

Akshay Kumar Bell Bottom release

बता दें, थियेटर में रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की पिछली फिल्म 'गुड न्यूज' थी, जो 2019 दिसंबर में आई थी। फिल्म ने 200 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया था। वहीं, अब सीधे 17 महीने के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर थियेटर्स में धमाका करने के लिए तैयार हैं।

कोरोना लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में आने वाली यह सबसे बड़ी हिंदी फिल्म है। फिलहाल जबकि कुछ राज्यों में थियेटर्स 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ खुले हैं, महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में अभी भी सिनेमाघर बंद रखे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X