अक्षय के साथ 'हाई हील' पहन सकती हूं : सोनम कपूर

उन्हें खुशी है कि वो अक्षय उनके कोस्टार हैं। सोनम ने कहा, "वह ऐसे अभिनेता हैं जिनके साथ मैं ऊंची एड़ी की सैंडिल पहन सकती हूं। मेरे लिए यह एक राहत की बात है।"
अक्षय के विषय में बात करते हुए सोनम कहती हैं कि वह बहुत मेहनती हैं और प्रत्येक दृश्य के लिए 50 बार अभ्यास करते हैं। सौभाग्य से सोनम ने अक्षय के साथ कॉमेडी फिल्म 'थैंक्यू' में अभिनय से पहले हास्यप्रधान फिल्म 'आयशा' में भी अभिनय किया है। सोनम के फिल्म 'आयशा' के प्रचार में व्यस्त होने के कारण निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म 'थैंक्यू' की शूटिंग कुछ समय के लिए रुक गई है।


Click it and Unblock the Notifications











