कोरोना से जंग: अक्षय कुमार का लापरवाह लोगों पर फूटा गुस्सा, कहा- इस समय फटी पड़ी है और तुम..
कोरोना महामारी के चलते पूरा देश लॉकडाउन हैं। हालांकि कुछ लोग इस वायरस की गंभीरता को समझ नहीं रहे और अभी भी सड़कों पर निकल रहे हैं। सरकार के सख्त आदेश व धारा 144 लगने के बाद भी कहीं कहीं ऐसे फोटो वीडियो देखने को मिल रहे हैं जहां लोग घर से धड़ल्ले से बाहर निकल रहे हैं। इसी पर सूर्यवंशी स्टार अक्षय कुमार का गुस्सा फूटा। उन्होंने लापरवाह लोगों को कस के फटकार लगाई।
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की। उन्होंने कहा कि हर बार मैं अपने दिल की बात प्यार से कहता हूं लेकिन इस बार बहुत गुस्सा आ रहा है। जो लोग कोरोना को इतने हल्के में ले रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











