..................... Akshay Kumar is happy with the first day response to his film Boss - Hindi Filmibeat

बिन कहानी की फिल्म 'बॉस' की कमाई से खुश अक्षय कुमार

इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'बॉस' बिना कहानी के ही बॉक्सॉफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। समीक्षकों की राय में तो फिल्म औसत से ज्यादा कुछ नहीं है लेकिन फिर भी पहले दिन के कलेक्शन ने जता दिया कि फिल्म 'बॉस' औसत से बहुत ऊपर है। फिल्म के लिए अक्षय कुमार की जबरदस्त तारीफ हो रही है, फिल्म 'बॉस' की कामयाबी साबित करने के लिए काफी है कि आज का दौर सही में मसाला फिल्मों का ही है।

जबरदस्त स्टंट और अदिति रॉव हैदरी के बिकनी मसाले से बनी फिल्म 'बॉस' की सफलता से अक्षय कुमार बहुत खुश हैं। उन्होंने पहले ही कह रखा है कि वह फिल्म केवल अपने दर्शकों के लिए करते हैं और दर्शक ही फिल्म की असली जज होते हैं। उन्होंने पहले ही कहा कि उन्होंने 'बॉस' सौ करोड़ क्लब के लिए नहीं बनायी। अक्षय ने कहा कि सब ठीक चल रहा है। मुझे खुशी है कि फिल्म को इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। मैंने इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहा था।

उन्होंने कहा, "मैं दर्शकों का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं कि वे फिल्म को देख भी रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं। यही तो एक कलाकार चाहता है।" निर्देशक एंथनी डीसूजा की फिल्म 'बॉस' देशभर में 3,000 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है और हर जगह अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में अक्षय के अलावा अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, रोनित राय, शिव पंडित और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने काम किया है।

फिल्म का गाना आंटी पुलिस बुला लेगी और रीमिक्स सॉंग..हर किसी को नहीं मिलता.. हर किसी की जुबान है। अगली कोई जबरदस्त फिल्म रिलीज ना होने की वजह से उम्मीद की जा रही है कि फिल्म इस हफ्ते भी अच्छी कमाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X