..................... Akshay Kumar is happy to father a Baby girl | मांगी थी जो दुआ वो कबूल हो गयी: अक्षय कुमार - Hindi Filmibeat

मांगी थी जो दुआ वो कबूल हो गयी: अक्षय कुमार

हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ी 786' प्रदर्शित हुई है। फिल्म ठीक-ठाक व्यवसाय कर रही है। अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने अपने जिंदगी से जुड़ी भी बातें लोगों से शेयर की। अक्षय कुमार ने कहा कि वो बेटी के पापा बनकर बहुत खुश हैं। उन्हें अब अपना परिवार भरा-पूरा लगता है। उनकी दिल से ख्वाहिश थी कि वो बेटी के पापा बनें और वो अब पूरी हो चुकी है।

हालांकि अक्षय ने कहा कि मेरे बेटे आरव और मेरी बेटी नितारा खन्ना में करीब 10 साल से ज्यादे का अंतर है लेकिन फिर भी दोनों भाई-बहन आपस में काफी खुश रहते हैं। आरव बहुत खुश है कि उसके पास एक प्यारी बहन है। मेरी पत्नी ट्विंकल भी नन्ही कली के आने से काफी खुश है।

गौरतलब है कि 25 सितंबर के दिन अक्षय-टि्वंकल के घर में एक नन्हीं गुड़िया ने कदम रखा है इस मौके पर टि्वंकल ने कहा था कि उनके पिता स्व. राजेश खन्ना की यह दिली इच्छा थी कि टिंवकल को एक प्यारी से सुंदर सी बेटी हो बिल्कुल ट्विंकल खन्ना की तरह, आज पापा नहीं है लेकिन उनकी ख्वाहिश जरूर पूरी हो गयी है।वोजहां कहीं भी है बहुत खुश हो रहे होंगे इस नन्हीं मेहमान के आने से।

Akshay Kumar
अक्षय ने अपनी बेटी का नाम नितारा खन्ना भाटिया रखा है। अक्षय कुमार ने कहा था कि उनकी बेटी अपने नाना के नाम पर अपना सरनेम खन्ना लगायेगी। अगर आज उसके नाना स्व.राजेश खन्ना जिंदा होते तो उसे देखकर काफी खुश होते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X