अक्षय कुमार को विमल इलायची के विज्ञापन से पीछे हटने से मिल रही है अपार ब्रांड वैल्यू
हाल ही में विमल इलायची के विज्ञापन पर अक्षय कुमार की माफी की कई लोग प्रशंसा कर रहे हैं। उच्च ब्रांड रिकॉल वैल्यू वाले अक्षय की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड सुपरस्टार को अपने प्रशंसक, जो उन्हें प्यार और सम्मान करते है उनकी राय के बारे में सोचना बहुत मायने रखता है। इससे अक्षय को और भी अधिक आत्म-ब्रांड मूल्य प्राप्त करने में मदद मिली है जो उन्हें दूसरों से अलग साबित करता है।
अक्षय को विभिन्न ब्रांडों से काफी अधिक नए प्रस्ताव मिल रहे हैं और उन्होंने स्पष्ट रूप से एक उदाहरण स्थापित किया है कि एक आदर्श प्रसिद्ध व्यक्तित्व कैसा होना चाहिए और प्रशंसकों और अनुयायियों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए।

अक्षय कुमार ने विमल एड को छोड़ने के बाद कुछ ऐसा कहा था जो कि फैंस को काफी पसंद आया था। "मैं अपने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों से माफी मांगता हूं, बीते कुछ दिनों से आपकी प्रतिक्रियाओं ने मुझे गहराई तक प्रभावित किया है, इसलिए मैं भविष्य में कभी भी तंबाकू का प्रचार नहीं करूंगा।
मैं विमल इलायची से अपने जुड़ाव को लेकर आपकी भावनाओं की कद्र करता हूं और पूरी मानवीयता के साथ मैं इससे खुद को अलग करता हूं।'' इसके अलावा उन्होने लिखा था कि, ''मैं इस ऐड से मिली पूरी कमाई को किसी नेक काम में लगाऊंगा।
कानूनी प्रक्रिया के चलते फिलहाल यह ऐड ऑन एयर रहेगा लेकिन मैं वादा करता हूं कि भविष्य में मैं इसे लेकर पूरी तरह सावधान रहूंगा। मैं चाहता हूं कि आप भविष्य में भी अपना प्यार बनाकर रखें।"


Click it and Unblock the Notifications